Homeहमर बिलासपुरविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन के...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन के नन्हे बच्चों औऱ वरिष्ठजनों द्वारा पचास पौधों का रोपण किया।

बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन के नन्हे बच्चों औऱ वरिष्ठजनों द्वारा पचास पौधों का रोपण किया गया। श्री राम जानकी वाटिका मे नए सदस्यों का अरपा मैया के परिवार में स्वागत किया गया, सभी ने पौधे लगाकर उनकी रक्षा संकल्प लिया। सदस्यों ने पर्यावरण के बिगड़ते हालातों से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव से सभी को अवगत कराया। सभी जनों से विनम्रता पूर्वक निवेदन कर कहा कि पौधारोपण करना आसान है पर उसकी देखभाल करना कठीन है, देखभाल करने की इच्छा से ही पौधारोपण करें। वे नन्हे बच्चों की तरह ही होते है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी सदस्य, अभियान के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments