ट्रेफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कर्कश ध्वनि वाले 21 लाख रुपये के स्पोर्ट्स बाइक पर कार्यवाही करते हुए उसे ट्रेफिक थाने लेकर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन दिनों ब्लैक फ़िल्म, ट्रिपल सवारी, प्रेशर हॉर्न और कर्कश, मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कोर्ट चालान की जा रही है। इसी तरह सत्यम चौक से होकर गुजरने वाले कर्कश ध्वनि निर्मित करने वाले सफेद रंग के बाइक की भी ट्रेफिक पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। जिसकी शिकायतें भी ट्रैफिक पुलिस और शहर के सम्बन्धित थानों को मिल रही थी। इसके मद्देनजर पुलिस ने इसपर गंभीरता दिखाते हुए लगातार बाइक की खोजबीन की जा रही थी।इसी बीच गुरुवार को ट्रेफिक पुलिस को पॉइंट मिला कि सफेद कलर की कर्कश ध्वनि वाली बाइक अग्रसेन चौक से होकर श्रीकांत वर्मा मार्ग की ओर जा रही है। जहां तैनात आरक्षक श्रीकांत मिश्रा,आरक्षक कमल शर्मा द्वारा स्टापर लगाकर कर्कश साउंड वाले सफेद बाइक को रोका गया। इस दौरान पता चला कि 21 लाख रुपये कीमती यह सुजुकी कम्पनी की हायबूसा बाइक है। इस पर बाइक चालक ने छेड़छाड़ करते हुए 20-20 हजार रुपये का दो साइलेंसर लगवाया है। ट्रैफिक पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर यातायात थाने पहुंची। जहां ऐसे बाइक चालक पर सख्त कार्यवाही करते हुए कोर्ट चालान कर दिया है।



21 लाख रुपये कीमती बाइक को पकड़कर उसके खिलाफ जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाही करनी शुरू की, बाइक छुड़वाने के लिए बाइक चालक के पिता सहित अन्य ऊंची पहुंच रखने वालों का एएसपी को ना केवल लगातार फोन आना शुरू हो गया बल्कि लोग बाइक छुड़वाने यातायात थाने तक पहुंचकर अपनी ऊंची पहुंच बताने लगे।हालांकि एएसपी नीरज चंद्राकर के सामने किसी की एक नही चली और उन्होंने कर्कश ध्वनि वाले कीमती बाइक का कोर्ट चालान कर दिया।



