एक पेड़ माँ के नाम की जागरूकता और प्रसार के लिए पौधा रोपण मे सक्रिय कार्य करने वाले संस्थान को सम्मान देने आज साइंस कॉलेज मैदान में श्री श्री 1008 श्री ब्रम्हानंद गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा कथा व्यास अमर कृष्ण महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में ब्राह्मणों एवं महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बिलासपुर की कुछ ऐसी संस्थाएं जो लगातार वृक्षारोपण का कार्य करती आ रही है, इस अवसर पर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वृक्षारोपण करने वाले संस्थानों ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ हम उन वृक्षों की संपूर्ण देखभाल भी करते हैं और जब तक वह बड़े नहीं हो जाते तब तक उनकी देखरेख हमारे द्वारा की जाती है। बिलासपुर के हर क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि हम बिलासपुर को हरा भरा बनाएं। इसलिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम हर क्षेत्र में चलता आ रहा है। इसमें डीपी विप्र विधि महाविद्यालय, शासकीय साइंस कॉलेज हरिहर ऑक्सीजोन, अरपा अर्पण अभियान को सम्मान किया गया। कार्यक्रम विश्व सनातन धर्म महासभा और आदित्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित किया गया।



