Homeहमर बिलासपुरसारगांव में हाईटेक सुरक्षा सिस्टम तैयार 32 CCTV कैमरों से अब हर...

सारगांव में हाईटेक सुरक्षा सिस्टम तैयार 32 CCTV कैमरों से अब हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए डबरी चौक, बस स्टैंड, सराफा मार्केट, बैंक और स्कूल सहित अलग-अलग स्थानों पर कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह सिस्टम SDOP चांपा यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौबे के प्रयासों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से स्थापित किया गया है।नए लगाए गए कैमरे उन्नत तकनीक से लैस हैं, जो मानव और वाहनों की श्रेणीवार पहचान, संदिग्ध गतिविधियों की ट्रैकिंग, भीड़भाड़ की निगरानी और फेस रिकग्निशन जैसी सुविधाएँ प्रदान करेंगे। इस हाईटेक व्यवस्था से अपराधियों की पहचान और उनकी त्वरित धरपकड़ आसान होगी।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कैमरों को क्षेत्र के प्रमुख और संवेदनशील बिंदुओं पर लगाया गया है। इससे न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि संभावित घटनाओं को भी रोका जा सकेगा। यह जनभागीदारी आधारित पहल पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments