गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प के साथ गौ कृपा महोत्सव मनाते हुए सिम्स चौक स्थित मिलन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 जुलाई से 18 जुलाई संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक व्यासपीठ से श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री अनंताचार्य जी महाराज अयोध्या धाम वाले कथा पाठ करेंगे। गौ सेवा पथ बिलासपुर, गौ सेवा धाम छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पहले दिन 11 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर महिलाओं ने गौ रक्षा का संकल्प लिया।



गोपुत्र विपुल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रयागराज तीर्थ स्थल के श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री घनश्याम आचार्य जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा, तो वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में दुर्घटनाग्रस्त गायों को उनकी संस्था चिकित्सा और सेवा प्रदान करती है। अधिकांश गौ माता को उनके द्वारा बचाया जाता है लेकिन जो गाय मृत्यु लोक गमण कर जाती है, उनकी आत्मा की शांति के लिए ही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को निकली कलश यात्रा शहर के गोल बाजार, सदर बाजार का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची।



