स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के संचालन को लेकर जिला शिक्षा विभाग और कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति के मध्य संशय की स्थिति।

पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के संचालन को लेकर संशय की स्थिति अभी भी बनी हुई है, नई सरकार के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आत्मानंद स्कूल के संचालन को जिला शिक्षा विभाग को सौंपने घोषणा की है, जबकि पूर्व में कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति इसका संचालन कर रही है। वही पालक प्रवेश प्रक्रिया में लगे हुए हैं, लेकिन अभिभावकों में इसके संचालन को लेकर चिंता हो रही है, जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मंत्री के निर्देश के अनुसार तो अब सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन जिला शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा, लेकिन इसे लेकर अभी तक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति की जगह जिला शिक्षा विभाग स्कूलों को चलाएगी, पालकों में यह भी चिंता सता रही है कि ऐसे में सरकारी स्कूल जैसे हाल आत्मानंद का हो जाएगा, पढ़ाई व्यवस्था पुराने ढर्रे पर ही होगी, ऐसे में आत्मानंद योजना का कोई लाभ नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है की व्यवस्था बनाई जाएगी, जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी कि स्कूल का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles