Homeहमर बिलासपुरठंड बढ़ते ही भालुओं की आमद तेज कांकेर में ग्रामीणों में दहशत...

ठंड बढ़ते ही भालुओं की आमद तेज कांकेर में ग्रामीणों में दहशत गहराई

कांकेर ज़िले में ठंड बढ़ते ही भालुओं का आबादी वाले इलाकों की ओर रुख बढ़ गया है। सरोना वन परिक्षेत्र के दुधावा गांव में एक बार फिर भालू भोजन की तलाश में पहुंच गया, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में भालू कई बार बस्ती के आसपास देखा गया है।

लोगों ने उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया, लेकिन वन विभाग की उदासीनता से नाराज़गी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि समय रहते वन विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments